Oplus_131072

Shark Tank India में Aman Gupta ने दिखाई दिलचस्पी, हेल्थकेयर AI स्टार्टअप को मिला बड़ा ब्रेक

ग़ाज़ियाबाद के होनहार छात्र जयवर्धन त्यागी ने कम उम्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उनके द्वारा विकसित AI-आधारित हेल्थकेयर प्लेटफॉर्म “Neuropex AI” को ₹60 लाख का निवेश मिला है। यह निवेश लोकप्रिय टीवी शो Shark Tank India के दौरान हुआ, जहाँ जयवर्धन ने अपने इनोवेटिव आइडिया और टेक्निकल समझ से निवेशकों को प्रभावित किया।

जयवर्धन ने ₹60 लाख के बदले 5 प्रतिशत इक्विटी की पेशकश की, जिससे स्टार्टअप का वैल्यूएशन लगभग ₹12 करोड़ आंका गया। इस डील को boAt के को-फाउंडर अमन गुप्ता ने स्वीकार किया। वहीं, OYO के फाउंडर ऋतेश अग्रवाल ने निवेश के बजाय मेंटरशिप देने की पेशकश की।

Neuropex AI एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो मेडिकल रिपोर्ट्स, MRI स्कैन और हेल्थ डेटा का विश्लेषण कर डॉक्टरों और मरीजों को आसान भाषा में जानकारी उपलब्ध कराता है।

इसका उद्देश्य समय रहते बीमारी की पहचान और बेहतर इलाज में मदद करना है।

महज 13 साल की उम्र में इस स्तर की तकनीकी समझ और उद्यमशील सोच ने जयवर्धन को देश के उभरते युवा इनोवेटर्स की सूची में शामिल कर दिया है। उनकी यह सफलता न केवल ग़ाज़ियाबाद बल्कि पूरे देश के छात्रों के लिए प्रेरणा बन गई है।