- बागा बीच – नाइटलाइफ और वॉटर स्पोर्ट्स के लिए प्रसिद्ध।
📍 कैसे पहुंचे: पणजी बस स्टैंड से टैक्सी या बाइक किराए पर लेकर सीधे बागा बीच (लगभग 17 किमी)। - कैलंगुट बीच – जीवंत माहौल और बीच शैक्स के लिए मशहूर।
📍 कैसे पहुंचे: थिविम रेलवे स्टेशन से ऑटो या टैक्सी द्वारा (लगभग 20 किमी)। - कैंडोलिम बीच – शांत और साफ वातावरण, लंबी वॉक और धूप सेंकने के लिए बढ़िया।
📍 कैसे पहुंचे: मडगांव स्टेशन से टैक्सी या स्कूटर (35 किमी), या पणजी से 15 किमी। - अंजुना बीच – फ्ली मार्केट और ट्रांस पार्टीज़ के लिए जाना जाता है।
📍 कैसे पहुंचे: थिविम स्टेशन से टैक्सी (18 किमी) या बागा से स्कूटर द्वारा 6-7 किमी। - वागाटोर बीच – चपोरा किले के पास, ऊँचाई से समुद्र का नज़ारा शानदार।
📍 कैसे पहुंचे: अंजुना या थिविम से टैक्सी या स्कूटर (15–20 किमी)। - अरामबोल बीच – शांत जगह, विदेशी पर्यटकों के बीच मशहूर।
📍 कैसे पहुंचे: थिविम रेलवे स्टेशन से सीधी टैक्सी (33 किमी), या मापसा से लोकल बस। - मंद्रेम बीच – रोमांटिक और शांत वातावरण।
📍 कैसे पहुंचे: मापसा से स्कूटर या टैक्सी (लगभग 25 किमी)। - मोरजिम बीच – ऑलिव रिडले कछुओं का प्रजनन स्थल।
📍 कैसे पहुंचे: मापसा या थिविम स्टेशन से टैक्सी (22 किमी)। - चपोरा बीच – चपोरा फोर्ट के पास, कम भीड़ वाला।
📍 कैसे पहुंचे: वागाटोर से पैदल (1 किमी), या थिविम से स्कूटर (20 किमी)। - पालोलेम बीच – अर्धचंद्राकार और शांत वातावरण।
📍 कैसे पहुंचे: मडगांव स्टेशन से कैब या लोकल बस (लगभग 35 किमी)। - अगोंडा बीच – शांत और एकांत के लिए आदर्श।
📍 कैसे पहुंचे: मडगांव से कैब या कैनाकोना स्टेशन से ऑटो (लगभग 10–12 किमी)। - बटरफ्लाई बीच – नाव या ट्रैक द्वारा पहुँचा जा सकता है।
📍 कैसे पहुंचे: पालोलेम से नाव (20-30 मिनट) या जंगल ट्रैक (1.5–2 किमी)। - कोलवा बीच – फैमिली के लिए आदर्श, शैक्स और वॉटर स्पोर्ट्स।
📍 कैसे पहुंचे: मडगांव से ऑटो, टैक्सी या स्कूटर (6 किमी)। - कैवेलोसिम बीच – साफ और शांत बीच, डॉल्फिन वॉचिंग के लिए अच्छा।
📍 कैसे पहुंचे: मडगांव से सीधी टैक्सी या स्कूटर (16 किमी)। - मोबोर बीच – वाटर स्पोर्ट्स और लग्ज़री होटल्स।
📍 कैसे पहुंचे: कैवेलोसिम से 2 किमी की दूरी पर, पैदल या स्कूटर द्वारा पहुँचा जा सकता है। - बेटुल बीच – साल नदी के किनारे, रोमांटिक और शांत।
📍 कैसे पहुंचे: मोबोर बीच से नाव द्वारा या कारमना से सड़क मार्ग से। - माजोरडा बीच – शांत वातावरण और लोकल फूड के लिए प्रसिद्ध।
📍 कैसे पहुंचे: मडगांव स्टेशन से स्कूटर या टैक्सी (8 किमी)। - सिंक बीच (कैंडोलिम) – पार्टी और क्लब्स के लिए हिट।
📍 कैसे पहुंचे: कैंडोलिम बीच से कुछ कदम की दूरी पर – स्कूटर से आसानी से पहुँच सकते हैं। - कांसौलीम बीच – फैमिली के साथ घूमने के लिए शानदार और साफ।
📍 कैसे पहुंचे: मडगांव से ऑटो या स्कूटर (12 किमी) या वास्को से बस। - डोना पाउला बीच – रोमांटिक व्यू पॉइंट और वॉटर स्पोर्ट्स।
📍 कैसे पहुंचे: पणजी से टैक्सी या लोकल बस (लगभग 7 किमी)।
बेस्ट टाइम टू विज़िट: नवंबर से फरवरी।
स्कूटर किराए पर लेकर घूमना सबसे आसान और किफायती तरीका है।
फोटो- Wow club india